फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसिया तफ्तीश में गैंगरेप नही रेप की पुष्टि का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भलुअनी थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती का 27 जून को पांच लोगों ने अपहरण और गैंगरेप की बात पुलिस को बताया गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के पर्दाफाश में लगी थी। पुलिस तफ्तीश में अपहरण कर गैंगरेप की घटना गलत निकली। दरअसल, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटना में सहयोग करने वाले एक अन्य युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा शनिवार को पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिवार के लोगों ने 28 जून को अपहरण कर गैंगरेप की घटना का हवाला देते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देेशन थानाध्यक्ष भलुअनी को लगाया था। घटना की खुलासे के लिए सर्विलांस सेल एवं फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की, जिसमें महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे। गठित टीम में शामिल महिला थानाध्यक्ष ने पीड़ित से पूछताछ की गई। पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि भलुअनी के सोनाड़ी गांव के उसरा टोला निवासी उपेंद्र चौहान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने भी अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसका दोस्त पीड़ित को फुसलाकर लाया था। घटना के समय वह निगरानी कर रहा था। पीड़ित का फोन भी सुनील के पास है और उसने सिमकार्ड तोड़ दिया ताकि पहचान न हो सके। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि युवक पीड़ित को बागीचे में छोड़कर भाग गया था। गांववालों को पीड़ित अस्त-व्यस्त हालत में मिली थी। घटना के बाद भी उसे उम्मीद थी कि आरोपी उससे विवाह कर लेगा। उन्होंने बताया विवेचना में पीड़ित की उम्र 18 वर्ष से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें