फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ पढ़ेंगी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह
विज्ञापन

देवरिया। राजकीय इंटर कालेज में अब छात्रों के साथ छात्राएं भी पढ़ सकेंगी। सहायक शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. ऋचा गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उनके आदेश के बाद राजकीय इंटर कॉलेज में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेज में अभी तक छात्र-छात्राओं के शिक्षा के लिए अलग-अलग व्यवस्था थी। हर जिले में राजकीय इंटर कॉलेज में केवल छात्र पढ़ते थे। छात्राओं के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की व्यवस्था है। प्रदेश सरकार की ओर से अब व्यवस्था बदल दी गई है। 28 जून को सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. ऋचा गुप्ता ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ ही छात्राओं का नामांकन किया जाए। शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कई विषय की पढ़ाई नहीं हो पाती है। छात्राएं चाह कर भी उस विषय की पढ़ाई नहीं कर पाती थी। चूंकि केंद्र और प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा को लेकर गंभीर है। इसलिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं का प्रवेश लिए जाने का आदेश मिला है। जो भी छात्राएं प्रवेश लेने के लिए आएंगी, उनका प्रवेश ले लिया जाएगा। इस नई व्यवस्था से बालिकाओं की शिक्षा में सुधार होगा। - प्रदीप शर्मा, प्रधानाचार्य, जीआईसी देवरिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें