फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर छाए रहे जमीन के विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्वरित निस्तारण को आयोजित समाधान दिवस पर शनिवार को जमीन से जुड़े विवाद छाए रहे। लोग खेत का मेड़ काट कर अतिक्रमण करने की शिकायत किए। रुद्रपुर, मदनपुर और एकौना में आयोजित समाधान दिवस पर 35 फरियादी फरियाद लेकर पहुंचे। जिनमें से 15 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली में तहसीलदार योगेंद्र प्रसाद और सीओ बृजराज सिंह ने समाधान दिवस पर शिकायत सुनी। इस दौरान पांच शिकायतें पूर्व की लंबित पाई गई। तहसीलदार ने लेखपाल और पुलिस को मौके पर पहुंच कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। मदनपुर थाने में नायब तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने फरियाद सुनी। इस दौरान पुलिस और राजस्व से संबंधित 14 शिकायतें दर्ज की गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर नौ लोगों की समस्याओं का समाधान किया। एकौना थाने में थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने शिकायत सुनी। छह लोगों ने खेत का मेड़ पलट बुआई करने की शिकायत की। समाधान दिवस पर थानों पर फरियादियों के लिए छांव और पानी का इंतजाम रहा। इस दौरान छोटेलाल, राजन सिंह, दिलीप मिश्रा, प्रहलाद प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें