फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बीमार बंदी अजय मौर्या का होगा केजीएमयू में इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला कारागार के बंदी अजय मौर्या के इलाज के लिए सरकार ने 1.40 लाख रुपये दिए हैं। लंबे समय से जेल में बंद मौर्या गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसके इलाज के लिए जेल प्रशासन ने शासन को पत्र को पत्र लिखा था। शासन ने उसके इलाज के लिए राज्य कोष से एक लाख चालीस हजार रुपये अवमुक्त किए हैं। महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा ने इस बाबत 29 जून-2017 को पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा गया है कि देवरिया कारागार में बंद अजय मौर्या का इलाज के लिए धन अवमुक्त कर दिया गया है। उसका इलाज लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में कराने की बात भी पत्र मेें कही गई है। इलाज में खर्च होने के बाद बचे धन को राजकोष में जमा कराने का निर्देश दिया गया है। हालांकि जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि उन्हें अभी शासन से पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें