फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने जबरन किसान के खेत में बनवा दिया चकरोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। एक साल पूर्व दबंग प्रधान ने किसान के खेत में मिट्टी पाटकर चकरोड बना दिया और चकनाली पर चकरोड बनाने का दावा कर रहा था। अफसरों तक मामला पहुंचा तो जांच में प्रधान का दावा खारिज हो गया और किसान की शिकायत सही मिली तो डीएम ने चकरोड को समतल कराने का निर्देश दिए। लेकिन पुलिस के साथ गांव पहुंचे ब्लॉक के अफसर वापस चले आए।
विज्ञापन

तिलौली गांव निवासी हेमचन्द्र कुशवाहा का आरोप है कि एक साल पूर्व इनके खेत में ग्राम प्रधान ने जबरन चकनाली होने की बात कहते हुए चकरोड बनवा दिया। इसकी शिकायत किसान से पुलिस से किया। लेकिन पुलिस ने उस समय कोई मदद नहीं की। इसके बाद किसान डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया। डीएम ने एसडीएम को जांच के लिए पत्र लिखा। एसडीएम और ब्लॉक कर्मचारियों की जांच में मालूम हुआ कि किसान के खेत में चकरोड का निर्माण हुआ है और चकनाली कही और है। इसकी रिपोर्ट ब्लॉक कर्मचारियों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेज दिया। इसके चलते चकरोड का भुगतान भी रुक गया तो बाद में प्रधान श्रमदान से काम होने की बात कही। रविवार को एडीओ पंचायत दिनेश तिवारी कोतवाली पहुंचे और पूरे प्रकरण को बताते हुए चकरोड समतल कराने के लिए फोर्स की मांग किए। पुलिस के साथ ब्लॉककर्मी गांव पहुंचे तो प्रधान ने दुबारा पैमाइश कराने की बात कहते हुए रोक दिया। इस बाबत एडीओ पंचायत दिनेश तिवारी ने बताया कि पूर्व में जांच करा लिया गया है। चकनाली पर ग्रामसभा की ओर से चकरोड का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। प्रधान के विरोध पर टीम वापस चली आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें