फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: दो मंजिला मकान में रस्सी से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 24 Oct 2026 04:39 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लार थाना क्षेत्र के पिंडी चौराहे पर शनिवार को एक हार्डवेयर की दुकान के दो मंजिला मकान में 18 वर्षीय युवक का शव रस्सी से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान पिंडी निवासी दुर्गा जायसवाल के पुत्र रितेश जायसवाल (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिंडी चौराहे पर स्थित हार्डवेयर की दुकान के दो मंजिला मकान में युवक का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर लार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

वहीं, युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें