फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल, रडार पर आए उपद्रवी

विज्ञापन
बरहज में अग्निपथ योजना के विरोध मे तोड़फोड़ किए जाने मामले में उपद्रवियों को जेल भेजती पुलिस सं? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल, रडार पर आए उपद्रवी
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद 18 को भेजा जेल, शेष आरोपियों की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित ईदगाह के निकट रविवार को युवकों ने अग्निपथ योजना के विरोध में जमकर बवाल काटा था। पुलिस की सख्ती के बाद सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप ग्रुप आदि के जरिए पोल खुलने पर आरोपी पुलिस के रडार पर हैं। सोमवार को मामले में पुलिस ने नामजद 18 आरोपियों को जेल भेजा है।
अग्निपथ योजना के विरोध में युवकों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा, पेट्रोल, पशु अस्पताल आदि जगहों पर तोड़-फोड़ की थी। युवाओं को जुटाने के लिए सोशल प्लेटफार्म पर व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और व्हाट्सएप ग्रुप से अधिकतर की पहचान कर चुकी है। धरपकड़ की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी जोर-शोर से तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों में से पकड़े गए बैरियां तिवारी के अजय कुमार, बनकटिया बरछौली के राजन यादव, परसियां तिवारी निवासी विपिन गोंड, शिवम तिवारी, दीपक यादव, जयनगर के सुजीत गुप्त, बढ़ौना हरदो के विकास कुमार, नयानगर के अरविंद साहनी, पचौहां निवासी लालसाहब यादव, मेहियवां के हिमांशु यादव, बलिराम यादव, पिपरा भुल्ली के आकाश मिश्र, कपरवार के भीम कुमार मौर्य, लवरछी के नागेंद्र यादव, सोनाड़ी के अजय यादव, बेलडॉड़ के पंकज कन्नौजिया, नौका टोला के अविनाश, मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन निवासी आशीष मल्ल को जेल भेज दिया गया है। शेष की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

इंसेट में-
बचाव के लिए चिल्लाती रही उपद्रवियों से घिरी पुलिस
बरहज। नगर में अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्रित युवकों ने बवाल काटा। पहुंची पुलिस पर धावा बोल दिया। ईंट-पत्थर चलाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उपद्रवियों के बीच घिरी पुलिस बचाव के लिए चिल्लाती रही। कोई आगे नहीं आया। बवाल में एसओ जयशंकर मिश्र, एसआई अमरनाथ सोनकर, विपिन कुमार यादव, दीपक कुमार, सोनित शर्मा, दीपनारायन यादव, अजीत कुमार, अखिलेश यादव, महिला आरक्षी कशिश सोनकर, खुशबू अग्रहरि, प्रिया मौर्या, अलका तिवारी घायल हो गए। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चोटिल पुलिसकर्मियों में कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।
इंसेट में-
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, पसरा रहा सन्नाटा
बरहज। अग्निपथ योजना के विरोध में नगर में हुई तोड़-फोड़ को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। हालांकि, घटना के दूसरे दिन भी बाजार में चहलकदमी नहीं के बराबर थी। आने-जाने वालों के चेहरों पर खौफ झलक रहा था।
सोमवार को हालात से निपटने और एहतियात को लेकर बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम, हर्षचंद्र इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। जबकि आलाधिकारी हालात का जायजा ले रहे थे। बवाल से व्यापारियों का नुकसान हुआ है, वहीं, बैंक, अस्पताल, डाकखाना आदि जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

इंसेट में-
साहब! खरीदारी करने आया था बरहज
बरहज। नगर में हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने युवकों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। धरपकड़ में बचाव में युवक सब्जी, दवा तो कोई दूध खरीदने, जबकि कुछ अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए आना बता रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक गांवों के युवा भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें