18 लोगों पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज
भटनी। नाली विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 18 लोगों पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया है। मामला रानीघाट गांव का है। दस दिन पूर्व दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष पर पहले ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
भटनी के रानीघाट गांव में 20 मई को नाली विवाद में रामप्रताप गुप्त और परमहंस राजभर के परिवारीजनों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष की ओर से पहले ही केस दर्ज हो चुका है जबकि दूसरे पक्ष के परमहंस की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को विशाल गुप्त, अमित उर्फ सोनू, रविप्रकाश उर्फ धन्नू, दिनेश गुप्त, उमेश गुप्त, संदीप शर्मा, आशीष, हरिकेश, संत गुप्त, सर्वजीत यादव, मुकेश, हरेश, राकेश, नीरज, सत्येंद्र, अमरजीत, जयराम यादव और रंजीत उर्फ अनिल पर बलवा, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।