फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन का अभियान चलाकर कच्ची शराब के धंधे को नेस्तनाबूद करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर कच्ची शराब के धंधे को नेस्तनाबूद करें : डीएम
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने रविवार को जनपद में कच्ची शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए मातहतों के साथ बैठक की। दोनों अफसरों ने सख्त निर्देश दिया कि कच्ची शराब के खिलाफ 15 दिन का अभियान चलाया जाए। अगर किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की धंधा हुआ तो जिम्मेदार अफसर और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दोपहर में डीएम और एसपी ने क्राइम मीटिंग भी ली। इसमें थानेवार अपराध की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि अवैध शराब से लोगों की जान जा सकती है। कई जिलों में जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। इन घटनाओं से सबक लेते हुए जिले में अभियान चला कर कच्ची शराब के धंधे को नेस्तनाबूद करने की जरूरत है। शराब बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एसडीएम, सीओ और आबकारी निरीक्षक टीम बना कर कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नजूल की भूमि पर अवैध कब्जे की सूची तैयार करें। एसपी ने कहा कि अपने सर्किल में सभी सीओ माफिया के अवैध निर्माण को ध्वस्त करें। उन्होंने सी-प्लान प्रहरी एप पर चर्चा की। सभी स्कूलों पर बीट के पुलिस अधिकारियों का नाम सहित मोबाइल नम्बर लिखने का निर्देश दिया। पेशेवर अपराधियों पर विशेष नजर रखने और उनकी सूची अपटेड करने को कहा। सोशल मीडिया पर नजर रखने पर जोर दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ 65 गिरफ्तार
देवरिया। पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर शनिवार की रात में विभिन्न थाना क्षेत्र में छापा मारा और बड़ी मात्रा में लहन नष्ट करने के साथ ही भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 65 लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने शनिवार की रात को सभी थानेदारों को कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। सभी क्षेत्राधिकारियों की अगुवाई में बनी टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों में छापा मारकर 1042 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। करीब 300 क्विंटल लहन नष्ट किया गया। इसके साथ ही 65 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें