फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकपत्र में हेरफेर करने वाले शिक्षक पर केस दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पर केस दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन


अंकपत्र में हेरफेर करने का है आरोप
एसके इंटर कॉलेज बरहज का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एसके इंटर कॉलेज बरहज में एमए अंग्रेजी के अंकपत्र में हेरफेर कर नौकरी करने और शासकीय धन का गबन करने के मामले में सीजेएम लोकेश कुमार ने केस दर्ज करने के आदेश दिया हैं।
कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कौशल कुमार ने सीजेएम लोकेश कुमार की अदालत में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्य करने वाले प्रेमशंकर पाठक ने एमए अंग्रेजी के अंकपत्र में हेरफेर कर छल से नौकरी हड़पे हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय से आरटीआई के अंतर्गत सूचना मांगने पर अवगत कराया गया कि प्रेमशंकर पाठक एमए अंग्रेजी सेकेंड डिवीजन से नहीं बल्कि थर्ड डिवीजन से पास हैं, जबकि नौकरी के लिए उन्होंने सेकेंड डिवीजन की मॉर्कशीट लगाई है। जेडी ने डीआईओएस को कार्रवाई के आदेश दिए, लेकिन आरोपी के प्रभाव में होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सीजेएम न्यायालय में गुहार लगाई थी। सुनवाई के बाद न्यायालय ने बरहज पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
श्री देववाणी प्रचारक जनता महाविद्यालय बड़हरी पिपरा दौला कदम की प्राचार्य बबिता द्विवेदी पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। रामपुर कारखाना के देवरिया नकछेद गांव निवासी संजय विश्वकर्मा का कहना है कि 16 अगस्त 2017 को आरटीआई के तहत महाविद्यालय से सत्र 1997-98 में पूर्व मध्यमा प्रथम में अध्ययनरत छात्रों की सूचना मांगी। 13 अक्टूबर को प्राचार्य बबिता द्विवेदी ने सूचना दी कि यह अभिलेख गायब है और इसके संबंध में रामपुर कारखाना थाने में 31 जुलाई 2014 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाने से सूचना मांगने पर मुकदमा दर्ज होने की बात से इन्कार किया गया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने श्री देववाणी प्रचारक जनता महाविद्यालय बड़हरी पिपरा दौला कदम की प्राचार्य बबिता द्विवेदी पर केस दर्ज कर लिया। रामपुर कारखाना एसओ विनय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें