फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो देगा सम्मान उसका साथ देगा साहू समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार....
विज्ञापन

जो सम्मान देगा, साहू समाज उसी के साथ
समाज के लोगों को एकजुट होने का संदेश दे गए जगजीवन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के सोंदा स्थित मैरेज हाल में साहू समाज का सम्मेलन रविवार को आयोजित हुआ। इसमें स्वजातीय एकजुटता पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में साहू समाज उसी दल का साथ देगा, जहां उसे सम्मान मिलेगा। आपसी मतभेद भुलाकर इसी लक्ष्य से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीवन प्रसाद साहू ने कहा कि साहू समाज को चुनाव में एकजुट होने की जरूरत है। चुनाव में झूठा वादा कर वोट लेने वालों को नकारने का आह्वान किया। आयोजक मोहन गुप्ता ने कहा कि साहू समाज को राजनीतिक पार्टियों ने सिर्फ धोखा दिया है। लोकसभा चुनाव में समाज के लोग अपनी ताकत का वोट के माध्यम से एहसास कराएंगे। कथनी-करनी में अंतर रखने वालों को सबक सिखाया जाएगा। जाति-धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने और वोट लेने का काम करती है। इस दौरान पूर्व सांसद गोरखप्रसाद जायसवाल, जिलाध्यक्ष गनेश गुप्ता, विनोद जायसवाल, विजय साहू, धनोज जायसवाल, तेज प्रताप जायसवाल, सुभाष मद्धेशिया, उदय गुप्ता, संजय गुप्ता, बांसदेव वर्मा, पंकज वर्मा, साहू विशाल गुप्ता, अनिल रौनियार, कैलाश चौरसिया, विशाल, गोविंद जायसवाल, अरविंद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मनोहर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें