फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमरे देशवा के शान, हमरे देश के जवान...

विज्ञापन
देवरिया महोत्सव में मालिनी अवस्थी ने गीतो से सबका मन मोह लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने देवरिया महोत्सव की शाम को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। उनकी खनकती आवाज का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोला। उन्होंने पुलवामा के शहीदों को नमन करते हुए गीतों से लोगों में जहां देशभक्ति का जज्बा भरा वहीं अपने चिरपरिचित अंदाज में ठुमरी, कजरी, सोहर पर लोगों को तालियां बजाते हुए झूमने पर मजबूर कर दिया। शहीद विजय कुमार मौर्य और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए युवाओं से अपील की कि फिल्म-सिनेमा का मोह छोड़ खुद को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करें।
विज्ञापन

रात साढ़े नौ बजे महोत्सव के मंच पर आईं लोकगीत गायिका ने इस बार देवी गीत पचरा की जगह राष्ट्रभक्ति गीत से शुरुआत की। पंडाल में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और बैकग्राउंड में सैनिकों के युद्ध कौशल को प्रदर्शित करते वीडियो के बीच उन्होंने हमरे देशवा के शान, हमरे देश के जवान... सुनाया तो लोगों की आंखें नम हो गईं। सारे जहां से अच्छा की धुन पर कुर्सियों से खड़े होकर लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने आदिशक्ति का आह्वान करते हुए मां दुर्गा के विविध रूपों का वर्णन किया। राजा दशरथ जी के घरवा... सोहर पर श्रोताओं को आनंदित किया। रेलिया बैरन..., सइयां मिलल लरकइयां मैं का करूं... जैसे गीतों पर देर रात तक लोग झूमते रहे। इसके पूर्व उन्होंने पुलवामा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि देवरहा बाबा की यह भूमि वीरों, बलिदानियों की धरती है। विजय कुमार मौर्य जैसे सपूत ने यहां जन्म लिया। विजय और उनका परिवार आज के दौर में लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सुचिता और श्रेयांश ने भी दी सुमधुर प्रस्तुति
मालिनी से पूर्व लखनऊ से आई भोजपुरी गायिका सुचिता पांडेय ने भी प्रस्तुति दी। उन्होंने जरा याद करो कुर्बानी.. से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद चदरिया भीनी रे भीनी..., पटना से बैदा बुलाई द..., कइसे खेले जइबू सावन में... और दमादम मस्त कलंदर पर श्रोताओं को मस्ती में डूबो दिया। श्रेयांश मिश्र ने काहे खिसियाइल बाड़ू जान लेबू का हो... पर वाहवाही बटोरी तो कश्मीर जिगर क टुकड़ा कहे हिंदुस्तान जान हउवे हो... पर जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें