फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतीराम अड्डा में लाइन में खराबी से चार घंटे ठप रही आपूर्ति

Sun, 02 Sep 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मोतराम अड्डा ट्रांसमिशन केंद्र में अचानक आई खराबी के कारण जिले के दस से अधिक विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति रात को ठप रही। इसकी वजह से 600 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति नहीं मिली। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली प्रभावित होने का कारण जानने के लिए लोग बिजली निगम के कर्मचारियों के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन किसी का मोबाइल रात को रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। 600 से अधिक गांव के लोगों को शनिवार रात अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। ओवरलोड के कारण मोतीराम अड्डा ट्रांसमिशन केंद्र में अचानक खराबी आ गई। इसकी वजह से रात को बरहज, बरियारपुर, रुद्रपुर, लार, सतरांव, तेलिया कला, भटनी, खुखुंदू, भाटपाररानी, इमिलिया, गजहड़वा विद्युत उपेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटौती की वजह जानने के लिए लोग परेशान रहे। इसके लिए लोग जेई, एसडीओ और एक्सईएन के सीयूजी नंबर पर फोन कर रहे थे। लेकिन रात होने के कारण अफसरों का मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। शनिवार सुबह आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली निगम के अफसरों की माने तो ओवरलोड के कारण कुछ विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति रात को बंद की गई थी। लोगों का आरोप है कि बिजली निगम की मनमानी के चलते सुचारु रूप से ग्रामीण इलाके में बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की गई। बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। इस बाबत एक्सईएन यूसी मिश्रा ने बताया कि अचानक ओवरलोड बढ़ने के कारण रात को इमरजेंसी कटौती हुई थी। इसमें जिले के कुछ विद्युत उपकेंद्र बंद थे।

24 घंटे बाद दुरुस्त हुआ क्षतिग्रस्त तार
सलेमपुर। लार विद्युत उपकेंद्र पर सलेमपुर से आपूर्ति जाती है। आधी रात को मुख्य तार माधोपुर गांव के समीप टूट गया। इसके चलते शनिवार दोपहर बाद क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से टूटे तार को बिजली निगम ने ठीक किया। इसके बाद आपूर्ति शुरू हुई। निगम की उदासीनता के कारण घंटों तार उसी तरह पड़ा रहा। इस कारण 200 से अधिक गांव के लोगों को बिजली के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


तीन दिन बाद भी नहीं बदला गया खिरी मोहल्ले का जला ट्रांसफार्मर
लार। नगर के खिरी मोहल्ला में लगा ट्रासंफार्मर दिन पूर्व जल गया। इसके 300 से अधिक घरों की बिजली प्रभावित है। बिजली नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने पर भी जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। एक्सईएन राममूरत ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर की कमी है। इसके चलते देरी हुई है। एक से दो दिन में जला ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें