फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरपार मे कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

Tue, 28 Aug 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
बरपार गांव में कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर ब्लॉक के बरपार गांव में मंगलवार को जागृति सेवा संस्थान की ओर से पं. सूरति नारायण मणि त्रिपाठी स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में
विज्ञापन

बरपार टीम ने रामपुर कारखाना को चार अंक के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके पूर्व पूर्व सांसद व लेफिटनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने फीता काट एवं खिलाडियों से परिचय कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समारोह में पूर्व सांसद ने कहा कि कबड्डी हमारे जड़ों से जुड़ा प्राचीन खेल हैं। इससे युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जागृति संस्थान के रोजगार सृजन के साथ ही खिलाड़ियों को भी अपना कौशल दिखाने का मंच प्रदान कर रहा है। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में विश्वनाथपुरी ने बलटिकरा टीम को नौ अंकों से, तीसरे मैच में ठाकुरपुर ने रामपुर लाला को 19 अंकों से और बेलवां ने भगुआ को 10 अंकों के अंतर से पराजित कर अगले दौर में मजबूती के साथ प्रवेश किया। उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रमुख शैलेष त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी, अपूर्व मणि, संजय राव, राधेश्याम यादव, घनश्याम मणि, अशोक मणि, अंबिकेश पांडेय, अजय मणि, रामकरन सिंह, मारकंडेय, विजय यादव और हरेंद्र राव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें