फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणपुर को हराकर वालीबॉल में चैंपियन बनी आईपीपी की टीम

विज्ञापन
वालीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परशुराम सिंह स्मृति क्षेत्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ईश्वरपुरा, पचलड़ी और पलिया आईपीपी की टीम ने रक्षाराव राजनाथ राव महाविद्यालय नरायनपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा ली। सोमवार को फाइनल मुकाबला जीतकर तीन गांवों की टीम पहली बार रुद्रपुर चैंपियन बनी ।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में क्षेत्र की 24 टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चलने वाले मुकाबले में तीन गांव के खिलाड़ियों ने टीम बनाकर शानदार प्रदर्शन किए। चैंपियनशिप का निर्णायक मैच ‘वेस्ट फाइव’ के आधार पर खेला गया। आईपीपी की टीम जोरदार प्रदर्शन कर नरायनपुर की टीम को बैकफुट पर ला दी। लगातार तीन सेट जीतकर आईपीपी ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। आईपीपी ने तीनों सेट 15-11, 15-13 और 15-8 के अंतर से जीता। विजेता टीम और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सीओ ब्रजेंद्र राय और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक विलास ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में राजेश राय और उद्धव गुप्ता निर्णायक की भूमिका में रहे। इस दौरान डॉ. अशोक सिंह, सूर्यभान सिंह, सत्राजीत मणि, राधेश्याम निगम, रविकांत मणि, राणा सिंह, दिनेश पांडेय, वीके मिश्र आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें