राज्यस्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने शील्ड प्रदान की। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। बीआरडी इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही स्व. कामेश्वर उपाध्याय राज्यस्तरीय महिला और पुरुष वर्ग का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। महिला वर्ग में इलाहाबाद ने पटना को 2-0 तथा पुरुष वर्ग में खलीलाबाद ने आजमगढ़ को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि विधायक आशुुतोष उपाध्याय और जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने पुरस्कार दिया।
विधायक ने कहा कि खेल से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्हें एक ऊर्जा भी मिलती है। दोनो वर्गों की टीमों के खिलाड़ियों के आगे बढ़ने की कामना करते हुए आयोजक मंडल को एक लाख 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केशव चंद यादव, श्यामदेव यादव, धर्मवीर गुप्ता, विजय लक्ष्मी गौतम आदि मौजूद रहे।