सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर लूट का केस दर्ज किया है। दस दिन पहले सलेमपुर से घर जाते समय दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर पांच हजार रुपये लूट लिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी।
कोतवाली क्षेत्र के पिपरा भानमती निवासी मनोज 31 जुलाई को सलेमपुर से घर जा रहे थे। रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ दबंगों ने पिटाई कर पांच हजार रुपये लूट लिया था। कोतवाल विजय सिंह गौर ने खुद तफ्तीश कर बुधवार को गांव के पूर्व प्रधान चंद्रपाल यादव, कमलेश, अवधेश, स्वामीनाथ पर मारपीट व लूट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। वहीं गांव के ही त्रिलोकी दूबे ने गांव के कुछ लोगों पर जान से मारने व भूमि पर कब्जा करने का सह देने पर पूर्व प्रधान के खिलाफ तहरीर दी थी। उनके तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत इन्हीं लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि जांच के बाद मारपीट व लूट की घटना सही होने पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।