फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर कॉलेज में छात्र नेताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में समस्याओं को लेकर छात्र नेताओं ने हंगामा किया। उन्होंने छात्रों को दिए जाने वाली सुविधाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। छात्र नेताओं ने पेयजल और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कॉलेज में जुटे छात्र नेता हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज खुले एक माह हो गया। परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार है। छात्रों को पेयजल उपलब्ध कराने का इंतजाम नहीं है। चार आरओ मशीन छह माह से खराब पड़े हैं। छात्राओं के कॉमन रूम में बैठने को कुर्सी नहीं है। अन्य कॉलेजों में पढ़ाई को कक्षाएं संचालित हो रहीं, जबकि यहां कॉलेज प्रशासन प्रवेश में लगा है। समय से छात्रों के कोर्स पूरे नहीं होने से परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बाहरी छात्रों के आने पर पूरी तरह से रोक लगे। उन्होंने प्राचार्य को पत्रक देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। नारेबाजी करने वालों में अध्यक्ष विजय यादव, सौरभ गुप्ता, जितेश यादव, शिवम यादव, मनीष मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, आशीष रस्तोगी, राहुल विश्वकर्मा आदि रहे। इस बाबत प्राचार्य डॉ. संतोष यादव ने कहा कि समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। कक्षाएं शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें