फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस मांगने पर प्रसूता और एएनएम में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशुन पाली में बुधवार की सुबह एक घूस मांगने पर प्रसूता और एएनएम में झड़प हो गई। नौबत मारपीट की आ गई। यह देख भीड़ जुट गई। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि एएनएम उससे रुपये मांग रही थी। जानकारी के मुताबिक भीखमपुर निवासी नगमा खातून मंगलवार की सुबह किशुनपाली स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव कराने गई थी। वहां तैनात एक एएनएम ने प्रसूता से 2200 रुपये मांगे। नगमा ने विरोध जताया और कहा कि उसके पास मात्र 1200 रुपये हैं। घूस को लेकर दोनों में झड़प हो गई। हालांकि वहां पर तैनात एक चिकित्सक ने मामले की जानकारी सीएमओ को दे दी। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसी बात है तो जांच कर दोषी पाए जाने पर उसे सस्पेंड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें