फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे लूटेरे को नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। फरार चल रहे लुट के आरोपी को दस दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी पीड़ित पत्रकार को धमकी दे रहा है। इससे इसका पूरा परिवार परेशान है। वहीं आरोपी के बचाव में कई सफेदपोश पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के भरौली गांव निवासी पत्रकार विवेकधर दुबे को दस दिन पूर्व लार रोड बाजार में अंशु यादव और रामभव उर्फ मनोज यादव ने पिटाई कर 700 रुपये लूट लिया। मईल पुलिस इस मामले में दबाने लगी। लेकिन एसपी ने आरोपी के बचाव में लगे दरोगा मनोज राय को निलंबित कर दिया और अंशु यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं फरार चल रहा दूसरा आरोपी इटहुुुरा मिश्र गांव निवासी रामभव पुलिस की पहुंच से दूर है। वहीं पत्रकार का आरोप है कि रास्ते में मिलने पर आरोपी धमका रहा है। शिकायत के बाद भी एसओ इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। एसओ श्याम बिहारी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी का घर लार थानाक्षेत्र में पड़ता है। इसलिए दबिश देने में थोड़ी दिक्कत है। इसकी तलाश की जा रही है।

किशोरी को भगा ले गया युवक
भागलपुर। मईल थानाक्षेत्र के पड़री गजराज गांव निवासी एक किशोरी को गांव का एक युवक एक सप्ताह पूर्व बहला फुसलाकर बहला ले गया। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें