फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैना के सती घाट पर स्थापित किया गया शहीद स्थलों से आया मिट्टी भरा कलश

विज्ञापन
विज्ञापन
पैना। सती घाट पर बने शहीद स्मारक स्थली पर सांस्कृतिक मंत्रालय और उत्तर-मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र की ओर से आयोजित शहादत दिवस पर पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी ने देश के कोने-कोने के शहीद स्थलों से लाई गई मिट्टी भरा कलश स्थापित कराया। शहीदों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सर्वप्रथम सोनी पांडेय और सुप्रिया सिंह ने स्वागत गीत स्वागतम-स्वागतम...जबकि बालूछापर की अंजली पांडेय के ऐ मेरे वतन के लोगों, गीत के भाव नृत्य पर लोगों की आंखें छलछला आईं। मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री ने कहा कि 31 जुलाई 1857 के क्रांति का हिस्सा बना पैना गांव जिसकी लपट पूर्वांचल के लिए मिसाल बनी थी। महिलाओं के जौहर और इस गांव के रणबांकुरों ने अंग्रेजों को सोचने पर मजबूर कर दिए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सूबेदार मेजर लालबचन सिंह और संचालन जयप्रकाश मिश्रा ने किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अरुण सिंह, सीओ वरुण मिश्र, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र पांडेय, डॉ. वीके सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रभूषण तिवारी, घनश्याम सिंह, ईश्वर चंद तिवारी और बलवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये हुए सम्मानित
पैना। आयोजक और अनुदान योजना सांस्कृतिक मंत्रालय के विशेषज्ञ हरिप्रसाद सिंह, राम सिंह श्रीनेत, स्वतंत्र सिंह श्याम, यश सक्सेना, अभिषेक यादव, विकास गुप्ता, विक्रम सिंह, नेहाल मिश्र, अंजनी पांडेय, सुप्रिया सिंह, सोनी पांडेय और अशोक सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

देश के शहीदों की याद में बनेगा भव्य मंदिर
बरहज। क्षेत्र के सरयू तट पर स्थित पैना गांव के सती घाट पर देश के शहीदों की याद में भव्य मंदिर बनाने की योजना है। झांसी की वीरांगनाओं की तरह पैना गांव की महिलाओं के जौहर आज भी स्मरणीय हैं। इस गांव को विकसित करने के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने रामजानकी मार्ग और सरयू तट पर बसे गांव को पर्यटन स्थल बनाने के साथ ही देश के शहीदों की याद में भव्य मंदिर बनाने की योजना है। पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सरकार और आरएसएस कार्यकर्ताओं के 13 माह के अथक परिश्रम से शहीद स्थलों से जुटाई गई मिट्टी भरे कलश को स्थापित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें