भटनी। खनुआ नदी में एक युवती की लाश मिली। इसकी जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान नहीं हो सका। दो थानों के सीमा विवाद के चक्कर में करीब दो घंटे तक लाश पड़ी रही। सीओ और नायब तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा।
लक्ष्मीपुर गांव के सटे खनुआ नदी बहती है। गुरुवार को लोगों ने नदी के किनारे तैरता हुआ शव देखा और गांववालों को भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची भटनी पुलिस ने खामपार थाना का घटनास्थल बताते हुए शव कब्जे में लेने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद खामपार पुलिस भी पहुंच गई और घटनास्थल भटनी होने की बात कह कहने लगी। इस चक्कर में करीब दो घंटे तक लाश पानी में पड़ी रही। इसकी जानकारी होने पर भाटपाररानी सीओ सुशांत यादव और नायब तहसीलदार अरुण कुमार पहुंचे। अफसरों की जांच के बाद घटनास्थल भटनी थाने में पड़ा। लोगों ने युवती की हत्या कर नदी में लाश फेंकने की आशंका जताई है। सीओ ने बताया कि सीमाविवाद में कुछ देर तक लाश पड़ी थी। शव को भटनी पुलिस ने पीएम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजहों की जानकारी होगी।