बैतालपुर। खेत मे रोपिया कर रहे एक किसान की जान तपती धूप के कारण हो गई। इसकी खबर जब परिवार के लोगों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। मामला गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गुड़री गांव का है।
गौरीबाजार थाना के गुड़री गांव निवासी 55 वर्षीय मिठाईलाल कन्नौजिया शुक्रवार की दोपहर मे गांव के उत्तर स्थित अपने खेत मे धान की रोपाई कर रहे थे। अचानक तेज धूप के चलते वह गश खाकर गिर पड़े। गिरते देख अगल-बगल खेतों मे काम कर रहे मजदूर दौड़ पड़े। पास गए लोग उन्हें एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।