फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान कल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के चार ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान कल यानी एक जुलाई को है। सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पोलिंग पार्टी की रवानगी संबंधित ब्लॉक मुख्यालय से दोपहर 12 बजे से होगी। शाम तक पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों में पहुंच जाएगी। मतदान वाले गांवों में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

पोखरभिंडा ईश्वरी प्रसाद-रामपुर कारखाना में ग्राम प्रधान का पद अनारक्षित है यहां छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सिकटिया दीनाचक-बनकटा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार ने दावेेदारी की है। परसिया करकटही-भटनी और तिलौली-भागलपुर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। दोनों जगहों पर तीन-तीन ने प्रत्याशिता दाखिल की है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 123 पद के लिए 25 ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। देसही देवरिया में 10, बैतालपुर में सात और पथरदेवा के एक पद के सापेक्ष नामांकन शून्य है। बनकटा में 19 के सापेक्ष दो, सलेमपुर में 13, देवरिया में नौ, रुद्रपुर में आठ, भागलपुर में दो के अलावा भाटपाररानी और तरकुलवा में एक-एक पद के सापेक्ष महज एक नामांकन पत्र जमा हुए हैं। भलुअनी में 21, भटनी में 13 और रुद्रपुर में 12 के सापेक्ष चार-चार नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। ग्राम प्रधानों के दिवंगत होने से उपचुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें