सलेमपुर। भाजपा नेताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इसमें सपा नेता आजम खां की ओर से सैनिकों पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी की नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की।
विधायक काली प्रसाद ने कहा कि सैनिकों के प्रति ऐसे सोच रखने वालों की मानसिकता बदलनी होगी। विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भारत लिए जान गंवाने वाले सैनिक देश के आन-बान और शान है। आजम खां का यह बयान उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। ऐसे लोग इस समाज के लिए कोढ़ के सामान हैं। त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि सैनिकों के खिलाफ गलत बयान देने वालों को देशद्रोही का संज्ञा मिलनी चाहिए। इस दौरान आशुतोष तिवारी, अजय गौतम, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, रणधीर गुप्ता, विजय सिंह, अवधेश आदि मौजूद रहे।