फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे बीटीसी अभ्यर्थी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कचहरी चौराहे पर बीटीसी प्रशिक्षुओ ने सडक जाम कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। ऐन वक्त पर परीक्षा रद्द होने से नाराज बीटीसी प्रशिक्षु मंगलवार को सड़क पर उतर गए। राजकीय इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर नारेबाजी है। इस दौरान कई जगह महिला अभ्यर्थियों ने सड़क पर बैठकर रास्ता भी जाम किया। करीब एक घंटे तक शहर के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सदर एसडीएम को सौंपते हुए रद्द परीक्षा को कराने और टेट की परीक्षा नवंबर की बजाए दिसंबर में आयोजित करने की मांग की।
विज्ञापन

बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जिले में राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यहां कुल 619 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सोमवार को परीक्षा के बाद अभ्यर्थी घर चले गए। अगला पेपर देने के लिए वह मंगलवार की सुबह केंद्र पर पहुंचे तो पता चला कि श्रावस्ती में सोमवार को पेपर लीक होने के कारण चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा रद्द कर दी गई है। सूचना देखते ही दूरदराज से आए अभ्यर्थी भड़क गए। शासन-प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैकड़ों की तादाद में लामबंद अभ्यर्थी जुलूस की शक्ल में डीएम आवास की ओर कूच कर गए। यहां डीएम के कार्यालय में होने की सूचना पर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जुलूस के रूप में अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए शहर की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया और परीक्षा कराने की दोषपूर्ण व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई। कहा कि आए दिन पेपर लीक होने की बात कह परीक्षाएं रद्द कर दी जा रही है। इसका खामियाजा सभी अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है। जो लोग पूरी मेहनत से पढ़ाई कर परीक्षा देने आए हैं, उनका क्या कसूर है, जो ऐसी प्रताड़ना दी जा रही है। अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था करे, जिससे पेपर लीक होने की घटनाओं पर रोक लगे। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तत्काल कराई जाए और टीईटी 2018 की परीक्षा चार नवंबर की जगह दिसंबर में ली जाए, जिससे बीटीसी-2015 बैच के सभी अभ्यर्थी दिसंबर में प्रस्तावित 95000 भर्ती में शामिल हो सकें। प्रदर्शन में बीटीसी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, मनीष पांडेय, दीक्षा, गोल्डन, स्नेहा, पूजा, सारिका, शिखा, साजिया, निरंकार, रामेश्वर, रजत, प्रमोद, सुजीत, आशुतोष, मनीष, सुनील, विवेक, सूरज, उदय, भगवान यादव, तारिक, पवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें