फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

योग करते वक्त गश खाकर गिरे एक्सईएन

पुलिस लाइंस में अयोजित योग दिवस पर योग कर रहे एक्सीयन गिर पडे । - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित शिविर में पीडब्लूडी के एक्सईएन डीके चौधरी योग करते वक्त गश खाकर गिर पड़े। उनके नाक से खून निकलने लगा। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया।

सुबह साढ़े छह बजे कृषि मंत्री ने योग शिविर की शुरुआत की। अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भ्रस्तिका, ताड़ आसन, दंडासन, भद्रासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, शलभासन के बाद जैसे ही वज्रासन की प्रक्रिया पूरी हुई आगे से तीसरी कतार में बैठे पीडब्लूडी के एक्सईएन डीके चौधरी गश खाकर गिर पड़े। उनके नाक से तेजी से खून निकल रहा था। अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। डीएम, सीडीओ सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। पानी के छींटे डालने पर एक्सईएन होश में आए। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सईएन का ब्लड प्रेशर 160-170 तक पहुंच गया था। वह पहले से भी बीपी के मरीज थे। योग के दौरान सावधानी नहीं बरतने के कारण दिक्कत हुई थी। दवा देकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सावधानी के बारे में नहीं बता रहे थे प्रशिक्षक
योगाभ्यास करा रहे प्रशिक्षक योग-प्राणायाम की हर क्रिया शुरू करने से पहले उसके फायदे तो बता रहे थे, लेकिन यह बताने की जरूरत नहीं समझी कि कौन सा योग किसे नहीं करना है। इसके चलते बीपी, सर्वाइकल, कमर दर्द, गठिया आदि बीमारियों से पीड़ित कई लोग असहज नजर आए। साठ से अधिक की आयु पार कर चुके कई लोग जबरन योग करते रहे। सदर विधायक जन्मेजय सिंह तो इस कदर थक गए कि शुरुआती कुछ क्रियाओं के बाद सिर्फ औपचारिकता ही निभाते दिखे।


परमात्मा से जोड़ने की विधा है योग
पुलिस लाइन परिसर में योग शिविर का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने योग को आत्मा से परमात्मा को जोड़ने विधा बताई। कहा कि चित्त एवं वृत्ति का मेल ही योग है। यह सार्वभौम है, इसमें कोई भेद-विभेद नहीं, यह सभी के लिए उपयोगी है। डीएम सुजीत कुमार ने लोगों से आगे भी योग से जुड़े रहने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षक विवेकानंद मिश्र के निर्देशन में रुपेश कुमार, ऊषा चौहान, खातिमा, चंद्रभान, व्यायाम प्रशिक्षक संजय सिंह ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, जन्मेजय सिंह, सुरेश कमलेश शुक्ला, विजय दुबे सहित एसपी रोहन पी कनय, सीडीओ राजेश त्यागी, एडीएम सीताराम गुप्त, एएसपी गणेश साहा, सुरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम राकेश सिंह, सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय आदि मौजूद रहे।

सम्मानित किए गए शिक्षक
पुलिस लाइन में योग शिविर के दौरान डायट रामपुर कारखाना के उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ शिक्षक/शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इसमें अभय शंकर शुक्ल, विनय कुमार चौधरी, राजकुमार गोस्वामी, कामेश्वर, दुर्गावती गुप्ता, चंद्रकला सिंह, संगीता खरवाल, मृदुला मिश्रा व सुमन शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें