फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी से जगमग होगा शहर, साफ होंगे नाले

विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड बैठक को अधयक्ष अलका सिंह ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शनिवार को नगरपालिका बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। वार्ड सदस्य अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर मुखर दिखे। अपनी मांग मनवाने के लिए सदस्यों ने आवाज बुलंद की तो माहौल गरमा गया। बीच-बीच में खड़े होकर अध्यक्ष अलका सिंह लोगों से अपनी बात शांति से कहने की अपील करती रहीं। उनके आग्रह के बाद माहौल थोड़ा नरम और बाद में गरम होता रहा। सरगर्मी के बीच 14 प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक सुबह 11 बजे से दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन अलका सिंह ने की। वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड की समस्या सुनाते हुए प्रस्ताव दिए। इसमें सड़क, नाली, सफाई, पथ प्रकाश आदि व्यवस्था ठीक किए जाने की मांग की गई। इसमें शिशु मंदिर के नर्सरी कक्ष, इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज के कक्षों के अलावा साइकिल स्टैंड, शौचालय आदि के जीर्णोद्घार पर विचार किया गया। बैठक में नगरक्षेत्र के मुख्य नालों की तलीझार सफाई कराए जाने, सफाई उपकरण, कीटनाशक सामग्री, सफाईकर्मियों के सुरक्षा उपकरण, एलईडी बल्ब के अलावा नगर क्षेत्र में पाइपलाइन विस्तार के लिए सामग्री क्रय करने पर सहमति बनीं। लिकेज मरम्मत और स्टैंड पोस्ट स्थापना के लिए सामग्रियों के क्रय करने की सिफारिश मंजूर की गई। नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि यह विभाग नगर की समस्याओं के प्रति सचेत है। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आए दिन इसमें सुधार देखने को मिल रहे हैं। नगरपालिका के पास जिन उपकरणों की कमी है उसका क्रय सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इसके अलावा वार्डों से जो भी समस्या सामने आएगी उसका निस्तारण किया जाएगा। विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी नगरपालिका की है। मै चाहूंगा कि नगरपालिका अपनी बेहतर कार्यप्रणाली को और निखारे। मेरे स्तर से जो भी मदद की गुंजाइश होगी मैं हमेशा जनता के लिए तत्पर रहूंगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, सफाई निरीक्षक सुजीत कुमार, कर निरीक्षक हरिश्चंद्र, अशोक के अलावा दिनेश शुक्ला, आशुतोष तिवारी आदि वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें