फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के विरूद्ध गांव वालो ने तालाबंदी कर किया प्रदर्षन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। प्रधानाध्यापक पर विद्यालय नहीं आने का आरोप लगाते हुए गांववालों ने प्रदर्शन किया। नाराज गांववालों ने विद्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची खामपार एसओ को गांववालों ने डीएम को संबोधित मांगपत्र सौंपा। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कुकुरघाटी में श्यामबिहारी यादव प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। लेकिन विद्यालय पर नियमित नहीं आते हैं। विद्यालय के छात्रों को पास में स्थित अपने प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जाने के लिए दबाव बनाते हैं। इसकी वजह नौनिहालों की पढ़ाई चौपट होती है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक विद्यालय में लगे पंखे, एमडीएम, बर्तन, ड्रेस आदि अपने प्राइवेट विद्यालय में ले जाकर वितरित कर दिए हैं। इसको लेकर गांववालों में नाराजगी है। इससे नाराज गांववाले सुबह दस बजे विद्यालय पर पहुंचे और ताला जड़कर प्रदर्शन करने लगे। उस समय प्रधानाध्यापक स्कूल पर नहीं थे। स्कूल पर हंगामा होने की जानकारी पर एसओ मिथिलेश राय पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इस दौरान गांव के श्यामपति, संजय सिंह, राजाराम, हीरा, स्वामीनाथ, ललन, जवाहर, विजय, अजय श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, परमानंद, गुरू प्रताप, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें