फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मईल का लापरवाह थानेदार लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने कई थानेदारों का फेरबदल किया। दायित्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले मईल के थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया। भाटपाररानी के थानेदार की कुर्सी छीन गई है।
विज्ञापन

मईल एसओ श्याम बिहारी की अक्सर शिकायत एसपी तक पहुंचती थी। लार रोड बाजार में पत्रकार विवेकधर द्विवेदी पर हमला कर कर 700 रुपये लूट लिया गया था। इस मामले में एसओ की शह पर एसआई मनोज राय और शिवबचन राय ने लुटेरों को बचाने का पूरा प्रयास किया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई हुई और एसआई मनोज लाइन हाजिर किया गया। चार दिन पूर्व एक स्कूली छात्रा से रेप के बाद उसकी हत्या हो गई। एसपी ने लापरवाही बरतने वाले एसओ को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया। एकौना के थानेदार रहे राजेन्द्र प्रताप सिंह को मईल का एसओ बनाया गया है। यूपी 100 के प्रभारी दिव्यप्रकाश सिंह को भाटपाररानी का थानेदार की कुर्सी मिली। यहां के थानेदार रहे शिवकुमार चौबे को सलेमपुर का एसएसआई बनाया गया। एसएसआई एसडी भारती को एकौना का चार्ज मिला है। इसके पूर्व भी एसडी भारती एक बार एकौना थाने का कमान संभाल चुके हैं। वहीं बघौचघाट एसओ आलोक सोनी को यूपी 100 का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो बघौचघाट एसओ तीन माह के लिए अवकाश पर हैं। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें