फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के दौड़े को लेकर सहेजा जा रहा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल में रोगियों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को इलाज के लिए आए रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर हकीकत से दूर कागजी तैयारियों को पूरा करने में स्वास्थ्य महकमा लगा रहा। कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही और राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने जिला अस्पताल का दो दिन पहले निरीक्षण किया। मंत्रियों के आगमन पर अस्पताल की व्यवस्था चकाचक हो गई। मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्था ‘ऑल इज वेल’ बताया, जो हकीकत से परे है। एक दिन छुट्टी के बाद जिला अस्पताल खुला तो खचाखच रोगियों से भर गया। डॉक्टरों की कमी के चलते कई ओपीडी कक्ष में डॉक्टरों की कुर्सी खाली रही। अस्पताल में दवा नहीं होने के कारण रोगियों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ी। श्याम कुमारी, रंभा, पुष्पलता, मंगरू, श्याम कुमार ने बताया कि सिर्फ नाम के लिए जिला अस्पताल है। सही तरीके से रोगियों को डॉक्टर देख भी नहीं रहे हैं। बिना पूरी बात सुने दवा लिख दे रहे हैं। वह भी दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही है। गुरुवार को प्रमुख सचिव जिला अस्पताल का निरीक्षण करने वाले हैं। ब्लड बैंक में जांच किट नहीं होने से परेशान प्रभारी ने एक मेडिकल स्टोर वाले को फोन कर दो घंटे के अंदर किट उपलब्ध कराने की बात कही। जिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ कागजी कमियों को ठीक करने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि प्रमुख सचिव गुरुवार को आने वाले हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। डॉक्टरों की कमी के चलते रोगियों की भीड़ ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें