फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत का ईंट टूटकर गिरा, सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के गरुणपार चौकी में सो रहे सिपाही के ऊपर छत से ईंट टूटकर गिर गई। इससे सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना के बाद सीओ सिटी और सदर कोतवाल मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही का इलाज करवाया।
विज्ञापन

गरुणपार चौकी का भवन काफी पुराना है। मरम्मत नहीं होने से इसकी स्थिति खराब होती जा रही है। शुक्रवार की रात को सिपाही हरिओम और कई अन्य सिपाही चौकी में सोए थे। रात दो बजे के करीब छत से टूटकर ईंट हरिओम के सिर पर गिर गया। इससे उन्हें गंभीर चोट लगी है। हरिओम के चिल्लाने पर आसपास सोए सिपाही भागकर बाहर निकल गए। सिपाहियों ने घटना की सूचना सीओ सिटी और सदर कोतवाल को दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही दोनों अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथी सिपाहियों ने हरिओम को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि भवन काफी पुराना होने की वजह से जर्जर हो गया है। छत की ईंट गिरने से सिपाही घायल हुआ है, जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें