फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट से बढ़ी मुसीबत, 200 गांवों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। लोकल फाल्ट और बारिश से 200 गांवों की बत्ती दो दिनों से गुल है। इसकी वजह से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। वहीं बारिश के चलते फाल्ट ठीक करने से बिजली कर्मचारी परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के देहात और बैकुंठपुर फीडर से करीब 200 गांवों की आपूर्ति होती है। रविवार को दोपहर में दोनों फीडर से जुड़े गांव वालों की बिजली आपूर्ति ठप हुई। लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत उपकेंद्र पर किया लेकिन बारिश होने के कारण फाल्ट ठीक नहीं हो सका। उसी दिन झमाझम हो रही बारिश से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। गांव वालों का आरोप है कि बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने से कतरा रहे हैं। बीच में बारिश खुलने पर खराबी को ठीक नहीं कर रहे हैं। जेई से बार-बार शिकायत करने के बावजूद दो दिन बाद भी आपूर्ति नहीं मिली। बिजली नहीं मिलने से दिनचर्या प्रभावित हो गई है। वहीं सोमवार की रात से भटनी नगर की आपूर्ति प्रभावित है। इस बाबत जेई दीपक मिश्र ने बताया कि बारिश के कारण आपूर्ति ठप है। पाल पर चढ़ने से मिस्त्री कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें