फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपवा ने योगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमले के विरोध में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) ने सुभाष चौक पर योगी सरकार का पुतला जलाया। महिला उत्पीड़न की बढ़ रही घटनाओं के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा, एंटी रोमियो अभियान सिर्फ कागजों में चल रहा है।
विज्ञापन

एपवा की जिलाध्यक्ष गीता पांडेय की अगुवाई में महिलाएं जुलूस के रूप में सुभाष चौक पर पहुंची। पुलिस के रोकने के बावजूद महिलाएं योगी सरकार का पुतला फूंकने में कामयाब हो गईं। निर्मला मिश्रा ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिला उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सुमन ने कहा कि दलित उत्पीड़न नहीं बंद हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि जब भी यूपी में भाजपा की सरकार बनती है महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने में योगी सरकार विफल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले का पुलिस प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम है। आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इस दौरान सुमित्रा राय, शोभा भारती, सुनैना, सविता यादव, उर्मिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें