फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वकीलों को दस हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलनी चाहिए। नए अधिवक्ताओं को तीन नहीं, पांच साल मानदेय देने की व्यवस्था होनी चाहिए। शुक्रवार को तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए देवेंद्र ने कहा कि वह स्नातकों, शिक्षकों और अधिवक्ताओं की समस्याएं निरंतर सदन में उठाते रहते हैं और उन्हें हक दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत आस पास के वातावरण को साफ रखने की जरूरत है। उन्होंने 20 घंटे बिजली आपूर्ति बहाली को लेकर तहसील परिसर में लगे 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर दस दिन में चालू कराने के आश्वासन दिया। इसके अलावा सोनाड़ी में मिनी स्टेडियम, नगर में मंडी समिति और रुद्रपुर मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द अमल पर लाने की बात कही। सर्वप्रथम वन विभाग की ओर से अतिथियों ने परिसर में पीपल, बरगद, नीम, आंवला आदि के पौधे लगाए। इस दौरान एसडीएम अरुण सिंह, तहसीलदार वंशराज राम, सुनीता गुप्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें