फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कॉल सेंटर से होगी स्वास्थ्य योजनाओं की मॉनीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुपोषण को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की मॉनीटरिंग अब मेगा कॉल सेंटर के जरिए होगी। विभाग के अधिकारी गांव में कुपोषण रोकने का कार्य करने वाली आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान, बीडीसी से फोन कर योजनाओं के संचालन के बारे में जानकारी लेंगे। अभियान में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए भी सुझाव लिए जाएंगे। गुरुवार को मेगा कॉल सेंटर को जानकारी देने के लिए ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी एलबी चौधरी ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए स्वास्थ्य महकमे की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं को समयानुसार पोषण देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषणयुक्त भोजन दिया जा रहा है। प्रसूताओं की सुरक्षा और उन्हें समय से अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आशाओं की है। योजनाओं को सुचारु रूप से चलाने में ग्राम पंचायतों की भूमिका अहम होती है। योजनाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए मेगा कॉल सेंटर से देखरेख होगी। लखनऊ से अधिकारी सीधे फील्ड में कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाओं से बात कर सकते हैं। वह प्रसूता और बच्चों को दिए जा रहे पोषण की मात्रा आदि के बारे में पूछताछ भी करेंगे। इस दौरान प्रधान, बीडीसी, आंगनबाड़ी, आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. आरपी यादव, बीडीओ रामबिलाश राय, सीडीपीओ चंद्रशीला यादव, अशोक कुमार, अनिल सिंह, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें