फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दाम्पत्य सूत्र में बंधे 161 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को राजकीय आईटीआई/केंद्रीय विद्यालय परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुल 161 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 154 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह विधिवत कराया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सभी वर्गों के लिए संचालित है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसमें 60 हजार रुपये सीधे विवाहिता के बैंक खाते में भेजे जाता हैं। 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है तथा 15 हजार रुपये कार्यक्रम आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें