फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामजानकी मार्ग पर पिचिंग शुरू, राहगीरों को राहत

Fri, 27 Feb 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज रामजानकी मार्ग पर पिचिंग कार्य शुरू   संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बरहज। कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु से शुरू होकर मेहरौना बॉर्डर तक रामजानकी मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पहले दिन एनएच-227ए ने रामजानकी मार्ग की एक पटरी पर करीब 200 मीटर पिचिंग कार्य शुरू कराया। लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क के बनने से लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से भारत शृंखला माला के तहत करीब 1300 करोड़ की लागत से अयोध्या से जनकपुर तक रामजानकी मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। सड़क पर विभाग की ओर से गिट्टी और मिट्टी कार्य पूर्ण कराकर छोड़ दिया गया था। सड़क पर उठने वाली धूल के कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया था।
विभाग ने ट्रॉयल के तौर पर बेलडॉड़ से कटइलवा गांव स्थित चौराहे तक एक तरफ से करीब 200 मीटर पिच कार्य शुरू कराया। हो रहे कार्य को लेकर चौराहे के लोगों ने राहत महसूस किया। लोगों का कहना है कि पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण इससे उठने वाली धूल से दुकानें पट जा रही थीं। जिससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं लोगों के लिए राह आसान होगी। हालांकि अमर उजाला ने 25 फरवरी को सड़क पर उड़ रही धूल से फूल रहा दम शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि विभाग की ओर से कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें