फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्राॅली पर लेकर जा रहे 1600 लीटर डीजल बरामद

Mon, 30 Mar 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- लार पुलिस ने शनिवार देर शाम की कार्रवाई, एसडीएम को भेज दी रिपोर्ट
विज्ञापन

- खदरहा घनश्याम गांव निवासी संदीप पांडेय लेकर जा रहे थे डीजल
चनुकी । लार पुलिस ने शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे 1600 लीटर अवैध डीजल बरामद किया हैं। पुलिस ने बरामद डीजल व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेते हुए इस मामले की रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई।
लार थाना क्षेत्र के खरदहा घनश्याम निवासी संदीप पांडेय शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ड्रम में डीजल लेकर घर जा रहे थे। इसकी सूचना किसी ने लार पुलिस को दी। लार कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने पुलिस बल के साथ पिपरा चौराहा स्थित रिद्धि-सिद्धि पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर पर लदा डीजल सहित गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

तेल लदे ड्रम को थाने लेकर लाकर जांच की गई तो पता चला कि कुल 1600 लीटर डीजल है। इस मामले में पुलिस ने एक रिपोर्ट एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को भेज दी है। पुलिस की रिपोर्ट पर एसडीएम की टीम पकड़े गए डीजल की जांच करने पहुंची।
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए डीजल की जांच के लिए टीम बनाई गई है। मौके पर जाकर जांच करेगी और जैसे ही रिपोर्ट आएगी उसके बाद कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें