फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मिले संक्रमित, संख्या हुई 703

विज्ञापन
रुद्रपुर के कंटेनमेंट जोन में घूमती गाड़ियां और लोग - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
16 मिले संक्रमित, संख्या हुई 703
विज्ञापन

275 लोग है एक्टिव, सात की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीएसटीओ, बैतालपुर के प्रभारी बीडीओ, तीन पुलिसकर्मियों सहित बुधवार को 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अभी तक 703 पहुंच गई है। 275 लोग अब भी एक्टिव की श्रेणी में हैं। 421 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। डीएसटीओ के संक्रमित पाए जाने के बाद विकास भवन को सील कर दिया गया है।
संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को तीन महिलाओं एवं 13 पुरुषों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 12808 लोगों के सैंपल मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 11724 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 703 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 10471 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमितों में एक व्यक्ति सिंधी मिल का निवासी था। उसकी तबीयत खराब हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर वाले उसका दाह संस्कार कर दिए। दाह संस्कार में 30 से अधिक लोग शामिल थे। संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद अब लोगों में भय पैदा हो गया है। इनका सैंपल लेने की तैयारी में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। पुलिस लाइंस से तीन सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरहज के आजाद नगर, कपरवार और बरहज नगर में तीन लोग संक्रमित पाए गए है। देवरिया विकास खंड के बैरिया चंदन एवं देवरिया खास में संक्रमित मिले है। पथरदेवा के पकहाबक्श में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विशुनपुरा बाजार में भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव प्रसूता को ले जा रही एंबुलेंस गांववाले घेरे
पुलिस के एक घंटा समझाने के बाद गई एंबुलेंस, कोविड़ अस्पताल से बुधवार को हो गई छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। एक कोरोना पॉजिटिव प्रसूता को लेने आई एंबुलेंस को गांववालों ने घेर लिया। वह महिला को कोविड़ अस्पताल ले जाने से रोक रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांववालों को समझा-बुझाकर पॉजिटिव महिला को एंबुलेंस से भेजवाया। मामला पांडेय माझा राजधर गांव का है।
मंगलवार की देर शाम रुद्रपुर क्षेत्र के पांडेय माझा राजधर गांव की एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे लेने गांव में एंबुलेंस पहुंची। महिला के गर्भवती होने पर उसके परिवार के लोग कोविड अस्पताल भेजने से मना करने लगे। रात को करीब 10 बजे गांव में गई एंबुलेंस को गांव के लोगों ने घेर लिया। वह प्रसूता महिला को कोविड अस्पताल भेजने से डर रहे थे। उन्होंने कोविड अस्पताल में उसकी देखरेख ठीक से नहीं होने की आशंका जताई। इस बात को लेकर एंबुलेंस चालक और उसके साथ पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों से एक घंटा बहस हुई। उन्होंने परिवार के लोगों से एसीएमओ से बात कराई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बहुत समझाने-बुझाने के बाद उसे एंबुलेंस से जाने दिया गया। जांच के बाद उसे कोविड़ अस्पताल से दवा देकर छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने गर्भवती महिला को घर पर होम आइसोलेशन में रहकर जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है। वहीं, गोलावार्ड की ब्यूटी पार्लर संचालक पॉजिटिव महिला को भी एक दिन में कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार यादव ने कहा कि दोनों महिलाओं में प्रभावी लक्षण नहीं हैं। ऐसे मामले में सशर्त होम आइसोलेशन की अनुमति मिल जा रही है। दोनों महिलाएं डॉक्टर के संपर्क में रहेंगी।
फोटो समाचार
कंटेंनमेंट जोन में घूम रहीं गाड़ियां
रुद्रपुर। नगर के कंटेनमेंट जोन में लोग कंट्रोल में नहीं है। यहां बेखौफ चार पहिया और ई रिक्शा घूम रहे हैं। दुकानें भी खुल रही हैं। ऐसे में लापरवाह बने लोगों के कारण नगर में संक्रमण और बढ़ने का भय बना है।
विज्ञापन

रुद्रपुर के नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। नगर में करीब 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। गोलावार्ड, चौहट्टा वार्ड और पकड़ी वार्ड में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। तीनों वार्डों को मिलाकर करीब 30 लोग संक्रमित हो गए हैं। प्रशासन ने महामारी का प्रसार बढ़ने से गोलावार्ड और चौहट्टा वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट जोन में दुकानें खुलने और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। बावजूद इसके जोन में न केवल दुकानें खुल रहीं बल्कि लोग दो पहिया और चार पहिया वाहनों से बेखौफ होकर घूम रहे हैं। कंटेंनमेंट जोन की हालत को लेकर संक्रमण के और तेजी से फैलने का डर बना है। इस बाबत कोतवाल अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में दुकान खोलने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें