फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में धन उगाही पर बिफरे मंत्री लगाई लताड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में धनउगाही पर बिफरे मंत्री
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों की शिकायत का लिया संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को विकास भवन के गांधी सभागार में नगर विकास विभाग, जल निगम व डूडा के कार्यों की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों की ओर से की गई शिकायत का संज्ञान लिया। वह पानी की टंकी का प्रयोग में न लाया जाना, पॉलिथीन पर मनमानी ढंग से जुर्माना वसूलना, गो संरक्षण केंद्र की स्थापना तथा नगर पंचायत की भूमि पर सार्वजनिक उपयोग के लिए उत्सव भवन आदि न होने जैसी समस्या से नाराज दिखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां भी पानी की टंकी बनी है और संचालित नहीं है, उसकी रिपोर्ट तत्काल भिजवाएं, साथ ही गो संरक्षण केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव शासन को भेजें। ताकि धन आवंटित किया जा सके। उत्सव भवन के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास चयन में पात्रों से धन वसूली की शिकायत पर संबंधितों को हिदायत दी। नगरीय निकायों के आय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली की ऐसी व्यवस्था हो कि पहले संबंधित के पास मैसेज पहुंचे, उसके उपरांत नोटिस फिर कलेक्शन किया जाए तो स्वत: ही आमदनी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2022 तक सबके पास पक्का मकान हो। साफ-सफाई पर नगर निकायों के ईओ विशेष ध्यान दें। नगर पालिका परिषद देवरिया में किए जा रहे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की समीक्षा की। इसकी मॉनिटरिंग सही तरीके से कराने को कहा। कूड़ा कलेक्शन में वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को प्राथमिकता देने की बात कही। सीसी रोड पर भ्रमण के दौरान गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी को निलंबित करने का निर्देश दिए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बरहज विधायक सुरेश तिवारी, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, अपर जिला अधिकारी प्रशासन राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें