फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने सड़क हादसे के शिकार परिवारों को ढांढस बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हादसे में मजदूर की मौत
सलेमपुर देवरिया मार्ग में रामपुर मोड़ पर हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। सड़क हादसे में घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इससे परिवारवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के रजडीहां गांव निवासी दीन बंधू गौड़ (24) मजदूरी कर परिवार की परवरिश करता था। वह शनिवार को नगर में मजदूरी करने आया था। मजदूरी के बाद वह रात सात बजे साइकिल से घर जा रहा था। रामपुर मोड़ के समीप देवरिया के तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पत्नी सोनी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी दो बेटियां किशन (5) व बेबी (6) माह हैं।
विज्ञापन


फोटो समाचार

सांसद ने सड़क हादसे के शिकार परिवारों को ढांढस बढ़ाया
भटनी। भरथुआ-भटनी मार्ग के साहोपार गांव के सामने सड़क हादसे में मृतक के परिवार वालों से रविवार को सदर सांसद ने मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया। साथ ही हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व भरथुआ-भटनी मार्ग के साहोपार गांव के सामने टैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने नगर के हरिकीर्तन मुहल्ला निवासी राजन के पिता मदन वर्मा और चूड़ा गली निवासी सूरज के पिता ओमप्रकाश वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि डॉ. संजीव शुक्ला, मोहन लाल गुप्त, रमेश चंद्र वर्मा, अशोक गुप्ता, दीपक वर्मा, विनोद दीक्षित, अशोक वर्मा, नवीन गुप्ता, हितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें