फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह सात शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता चल रहे सात शिक्षकों की बर्खास्तगी की तैयारी
विज्ञापन

स्कूलों से लगातार अनुपस्थित शिक्षक विभागीय मिलीभगत से वेतन भी करते रहे हैं आहरित
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बिना कारण बताए और अवकाश का आवेदन दिए लंबे समय से लापता चल रहे सात शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। चार माह पहले अंतिम नोटिस का जवाब न देने के बाद विभाग इनकी सेवा समाप्ति की कवायद में जुट गया है। शासन को इससे अवगत करा दिया गया है। वहां से सहमति मिलते ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।
जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कई ऐसे लापरवाह शिक्षक भी हैं जो शैक्षिक सत्र के दौरान लगातार कई वर्षों से अपने स्कूल नहीं जा रहे थे। उन्होंने इसके लिए कोई अवकाश का आवेदन या अनुमति भी नहीं ली है। ये शिक्षक डेढ़ से दो वर्षों से लापता हैं। काफी प्रयास के बाद भी उनका पता न चलने पर विभाग ने इन्हें चेतावनी जारी की थी। अनुपस्थित रहने के चलते संबधित स्कूलों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। इन शिक्षकों के ऊंचे प्रभाव के चलते संबंधित स्कूलों में किसी अन्य की तैनाती भी नहीं हो पा रही है। खास बात यह है कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से इन शिक्षकों के खाते में समय से वेतन भी पहुंच जाता है। शासन ने छह माह पूर्व ऐसे लापरवाह अध्यापकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कई बार नोटिस देने के बाद भी स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर अब विभाग इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस संबंध में बीएसए ओमप्रकाश यादव ने कहा कि बिना अवकाश स्वीकृत कराए विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहे सात शिक्षकों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। कुछ ने अपना स्पष्टीकरण दिया है, हालांकि वह संतोषजनक नहीं है। शासन को इसके बारे में सूचना दी जा चुकी है। वहां से हरी झंडी मिलते ही इनके खिलाफ अध्यापक सेवा नियमावली तथा उ.प्र. सरकारी कर्मचारी अनुशासन व अपील नियमावली 1999 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों पर लटक रही बर्खास्तगी की तलवार
सुमन मिश्रा, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक स्कूल तेनुआ चौबे, विकास खंड भलुअनी, संध्या सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक स्कूल रारिबड़ी, भलुअनी, शिखा मिश्रा, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर बांसफर, देवरिया सदर, असमा कादिर सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बनुआडीह एक, देवरिया सदर, दिलीप पांडेय सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय पकड़ी खास, देवरिया सदर, चंद्रभूषण यादव, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय समोगर दो, बरहज, आशा यादव, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक स्कूल खुदिया बुजुर्ग, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें