आज बंद रहेगी ओपीडी सिर्फ इमरजेंसी में इलाज
चिकित्सकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर आईएमए ने किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। चिकित्सकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर आईएमए की बैठक रविवार को डॉ. रणधीर कुमार की अध्यक्षता में हुई। सोमवार को इमरजेंसी सेवा छोड़कर ओपीडी सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया।
डॉ. बिपिन बिहारी शुक्ला ने कहा कि डॉक्टरों के साथ जो व्यवहार अपनाया जा रहा है। उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इस पर रोक नहीं लगी तो डॉक्टर गांवों में अभियान चलाकर लोगों से अपने बेटों और बेटियों को डॉक्टरी की पढ़ाई करने से मना करेंगे। डॉक्टरों के साथ हुई घटनाओं के विरोध में सोमवार को जिले के सभी प्राइवेट अस्पताल बंद रहेंगे। मानवता के नाते इमरजेंसी सेवाएं चलेंगी। डॉ. अरविंद मिश्रा ने सावित्री हॉस्पिटल पर हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि लोग जिस तरह से अमानवीय व्यवहार किए वह गलत है। डॉक्टर अपने मरीज की सेवा ठीक से करता है। कोई डॉक्टर नहीं चाहता है कि मरीज को कुछ भी हो। इस दौरान डॉ. उमाकांत पांडेय, डॉ. के सिंह, डॉ. एचसी अरोरा, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. करन अरोरा, डॉ. समीर यादव, डॉ. संजय मलानी, डॉ. तौकिर आजम, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. उषा तिवारी, डॉ. नम्रता बरनवाल, डॉ. सौरभ बरनवाल, डॉ. कल्पना त्रिपाठी, डॉ. श्वेता त्रिपाठी, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, डॉ. नवेंदु राय आदि मौजूद रहे।