फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआईकर्मी हड़ताल पर,गोदाम के बाहर ट्रकों की लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई कर्मी हड़ताल पर, ट्रकों की लगी कतार
विज्ञापन


गोरखपुर के गीडा में तकनीकी सहायक के साथ दुर्व्यवहार का मामला
उसरा और रघवापुर गोदाम के बाहर गेहूं लेकर खड़े हैं सैकड़ों ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गोरखपुर में साथी के साथ दुर्व्यवहार से नाराज एफसीआई कर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इससे उसरा बाजार और रघवापुर गोदाम पर गेहूं लेकर पहुंचे ट्रकों की लंबी कतार लगी है। कर्मचारी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर के गीडा में राज्य भंडारण निगम के गोदाम पर तैनात तकनीकी सहायक नवीन यादव के साथ दो दिन कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया था। विरोध करने पर धमकी भी दी। इससे नाराज गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के एफसीआई कर्मी गुरुवार से हड़ताल पर चले गए। एफसीआई के एरिया मैनेजर ने गोरखपुर डीएम को दुर्व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा। कर्मचारियों की हड़ताल से उसरा बाजार और रघवापुर गोदाम के बाहर ट्रकों की लंबी कतार लगी गई है। गेहूं की सप्लाई नहीं होने से क्रय केंद्र प्रभारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर में एफसीआई के एरिया मैनेजर और सहजनवां के एसडीएम के बीच काफी देर तक गीडा गोदाम पर वार्ता हुई। इस बाबत एफसीआई के एरिया मैनेजर कुमार अभिषेक ने बताया कि तकनीकी सहायक के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर थे। एसडीएम से वार्ता हुई है। ठेकेदार के लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिला है। शनिवार से सभी कर्मचारी काम पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें