फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने तहसील गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
सदर तहसील के वकीलो ने मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नायब तहसीलदार केे खिलाफ चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज होता जा रहा है। गुरुवार को गुस्साए अधिवक्ताओं ने तहसील गेट में ताला जड़ दिया। तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम दिनेश मिश्र के आश्वासन पर घंटों बाद ताला खुला।
विज्ञापन

सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार पर एक साथी के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता एक माह से आंदोलित हैं। अधिवक्ताओं ने डीएम और एसडीएम से मिलकर स्थानांतरण करने की मांग की। अफसरों ने आश्वासन भी दिया, लेकिन चुनाव होने के कारण मामला शांत हो गया। चुनाव खत्म होने के बाद अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को तहसील के मुख्य गेट में ताला जड़कर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी ने कहा कि नायब तहसीलदार ने जो हरकत की, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। एक माह से आंदोलन चल रहा है, लेकिन डीएम और एसडीएम इसको लेकर गंभीर नहीं है। एसोसिएशन का सब्र अब टूट रहा है आंदोलन को उग्र किया जाएगा। तालाबंदी की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने अधिवक्ताओं से वार्ता कर ताला खुलवाया। इस दौरान विजयसेन यादव, अजय श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, विष्णु गुप्ता, राकेश मल्ल, विनोद सिंह, विवेकानंद, सूर्यनरायण, मंगल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें