फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र दो या इच्छा मृत्यु

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के अभ्यर्थियो ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। वर्ष 2013 की पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। नियुक्ति पत्र दो या इच्छामृत्यु के नारे लगा रहे युवाओं ने शासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। कहा कि एक सप्ताह में उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिलता तो वह आंदोलन को उग्र रुप देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा का अंतरिम चयन परिणाम 16 जुलाई 2015 को जारी किया गया। इसमें गलत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया था। अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर कोर्ट ने आरक्षण सुधारने का आदेश दिया। इस पर 13 अगस्त को चिकित्सा परीक्षा व दस्तावेज संवीक्षा के लिए संशोधित परिणाम जारी हुआ। 8678 नए अभ्यर्थियों ने चिकित्सा परीक्षा पूरी की। नौ माह बाद भी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने अंतरिम पुनरीक्षित चयन परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया। शासन से अनुमति नहीं मिलने से यह स्थिति बनी हुई है। अभ्यर्थी अब और इंतजार बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में शीघ्र परिणाम जारी करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में दयाशंकर, अनूप कुमार, अमन पासवान, इंद्रजीत तिवारी, भूपेंद्र, अंगद प्रजापति, गोलू जायसवाल, संजय चौरसिया, आकाश यादव, इश्तियाक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें