फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पिता-पुत्र समेत देवरिया के पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
मेरठ के पास गंग नहर में चार पहिया वाहन गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मेरठ में चार पहिया वाहन के अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला लापता है। मृतकों में चार जिले के रहने वाले थे और गुरुग्राम से हरिद्वार जा रहे थे। सूचना मिलने पर गांव और परिवारवालों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मेरठ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के पिंडी गांव निवासी कपूर चंद्र गुप्त सेना से रिटायर अधिकारी हैं। उनका बेटा संदीप गुप्त पास में ही एक निजी विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक थे। पत्नी आशा गुप्त और बेटे आशुतोष, बेटी आराध्या को लेकर 23 मई को वह गुरुग्राम अपने बहनोई देवी गुप्त के वहां गए। मूलरूप से मईल के बरेजी गांव के रहने वाले देवी गुप्त पुत्र दरबारी गुप्त की भटवलिया मोहल्ले में भी मकान है। गुरुग्राम में वह फैशन डिजाइनिंग का काम करते हैं। शनिवार की भोर में संदीप गुप्त 30, पत्नी आशा गुप्ता 28, उनका बेटा आशुतोष पांच, बेटी आराध्या चार, देवी गुप्त 30 पुत्र दरबारी गुप्त, पत्नी रिंकी गुप्त 25, बेटा अंशू आठ, बेटी अंशिका तीन, बनकटा थानाक्षेत्र की रहने वाली संदीप की भांजी सोनी 19, शालिनी 21 और गुरुग्राम के रहने वाले चालक विक्की 30 कार से हरिद्वार जा रहे थे। भोर में पांच बजे मेरठ के गंग नहर में कार गिर गई। इसमें संदीप गुप्त, उनके बेटे आशुतोष, भांजा अंशू, भांजी अंशिका और चालक विक्की की मौत हो गई। देवी प्रसाद की पत्नी रिंकी लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घायलों का वहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सूचना पर कपूर चंद्र गुप्त कुछ रिश्तेदारों के साथ मेरठ के लिए रवाना हो गए। वहीं, देवी गुप्त के पिता दरबारी गुप्त और बड़े भाई रमेश चंद्र गुप्त ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना मिली है। परिवार के कुछ सदस्य लखनऊ रहते हैं, उन्हें मेरठ भेजा गया है। सही स्थिति वहां पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगी। मेरठ के एसपी ग्रामीण अविनाश पांडेय ने बताया कि लापता महिला की तलाश कराई जा रही है। परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद अन्य जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें