टूटे जाति-धर्म के बंधन, बेअसर रहा गठबंधन
फोटो समाचार...
---
- जीत के बाद आम से लेकर खास लोगों ने जताई खुशी
- कहा : मोदी सरकार के नीतियों की जीत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से एनडीए की जीत ने आम से लेकर खास सभी लोगों को जश्न मनाने का मौका दिया है। लोग मान रहे हैं कि पहली बार जनता ने जाति व धर्म के बंधन से निकलकर विकास के नाम पर वोट डाला। इसके चलते गठबंधन बेमेल साबित हुआ।
---
एनडीए की जीत से झूमा देेश
एनडीए की जीत यह साबित करता है कि मोदी सरकार की नीतियों को जनता ने दिल से स्वीकार किया है। विपक्षी दलों ने जाति के आधार पर वोट पाने को जो गठबंधन किया था, उसे मतदाताओं ने नकार दिया।
...आसनारायण उर्फ दीपक सिंह, अधिवक्ता सेल टैक्स
---
सही मायने में यह लोकतंत्र की जीत है। पहली बार जनता ने जाति व धर्म के बंधन को तोड़ विकास के नाम पर वोट दिया है। देश की जनता की सोच अब राष्ट्रवाद व राष्ट्रहित की ओर आकर्षित हुआ है।
...संजीव जायसवाल, युवा व्यापारी
---
जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका सम्मान सभी को करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। जनता ने फिर देश की बागडोर उन्हें सौंपी है। पूर्ण बहुमत की सरकार भी बिना दबाव के काम करेंगी।
...पूनम चौहान, योग प्रशिक्षक
---
जनता के सामने मोदी से बेहतर को कोई विकल्प नहीं था। आम लोगों ने सरकार की नीतियों को पसंद किया है। राष्ट्रवाद के नाम पर खुलकर वोट दिया। हालांकि, अभी भी नई सरकार के सामने देश में बढ़ती बेरोजगारी, रोजगार पैदा करने के अवसर, बेहतर शिक्षा, जम्मू-कश्मीर सहित देश के अन्य हिस्से में आतंकवाद जैसे मुद्दे चुनौती दे रहे हैं।
...प्रिया गुप्ता, परिषदीय शिक्षक
---
देश की जनता ने अपने मन की बात कह दी है। इसे पक्ष व विपक्ष को स्वीकार करना चाहिए। उम्मीद है जो चुनौतियां हमारे देश के सामने हैं, नई सरकार उसे निपटेगी।
आदित्य शुक्ला, एक कंपनी में कार्यरत प्रोफेशनल
---
नई सरकार का स्वागत सभी को करना चाहिए। मोदी सरकार को आने वाले दिनों में अपने चुनावी एजेंडे पर काम करना होगा। विकास के नाम पर लोगों ने वोट दिया है, उस उम्मीद पर नई सरकार व उनकी टीम को पूरी तरह खरा उतरना होगा।
...दुर्गेश चौरसिया, छात्रावास संचालक