फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर में फिर से रवींद्र के सिर सजा ताज

विज्ञापन
सलेमपुर केंद्रीय कार्यालय पर जीत की खुशी में फूलों का हार सांसद रविंद्र कुशवाहा को पहनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। सलेमपुर सीट पर रवींद्र कुशवाहा ने लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहराया है। उन्होंने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा को एक लाख से भी ज्यादा के अंतर से पराजित किया। दोबारा जीत की खुशी पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सलेमपुर लोकसभा सीट में शामिल बांसडीह, बेल्थरा, सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की गणना बलिया और भाटपाररानी, सलेमपुर विधानसभा के वोटों की गिनती देवरिया में शुरू हुई। पांच चक्र के रुझान में भाजपा करीब पांच हजार से बढ़त बनाई थी। दोपहर बाद अचानक 10 हजार से आगे बढ़ी और शाम छह बजे तक एक लाख से अधिक मत से जीत दर्ज की। सलेमपुर स्थित समता निवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ मोदी जिंदाबाद के नारा लगा रही थी। केंद्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर सांसद को बधाई दी। दिन में दो बजे सांसद समर्थकों के साथ बलिया के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अशोक पांडेय, अमित सिंह, विनय तिवारी, बलबीर सिंह, अशोक कुशवाहा, अजय तिवारी, कुंजबिहारी सिंह, अरूण कुमार सिंह, गोविंद कुशवाहा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


यह जनता की जीत है। पांच वर्षों तक पार्टी ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर जो कार्य किया है, यह उसी का परिणाम है। जनता से कदम से कदम मिलाकर चलूंगा और क्षेत्रीय विकास के लिए प्रयासरत रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र कुशवाहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें